Homeपाकुड़एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन व यार्ड का किया निरीक्षण, साफ-सफाई पर दिया...
Maqsood Alam
(News Head)

एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन व यार्ड का किया निरीक्षण, साफ-सफाई पर दिया जोर

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। एडीआरएम (अपर मंडल रेल प्रबंधक हावड़ा) उदय कुमार केसरी ने शुक्रवार को पाकुड़ पहुंचकर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पाकुड़ यार्ड का भी निरीक्षण किया। उनके साथ मंडल यांत्रिक अभियंता, हावड़ा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, हावड़ा वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता, हावड़ा वरिष्ठ मंडल अभियंता (4) मौजूद थे। उन्होंने निरीक्षण यान से उतरने के बाद पाकुड़ स्टेशन में सबसे पहले साफ-सफाई एवं शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने यात्री सुविधाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस दौरान वहां मौजूद पूरे मंडल में साफ-सफाई से संबंधित कार्यों की देखरेख करने वाले मंडल यांत्रिक अभियंता, हावड़ा को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई को दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई बेहद जरूरी है। यह भी कहा कि रेलवे परिसर में पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए मुख्य द्वार पर एनिमल कैचर लगाया जा रहा है। ताकि पशुओं के प्रवेश को रोका जा सके। वहीं मंडल विद्युत अभियंता ने लिफ्ट एवं एक्सीलरेटर की व्यवस्था को सुधारने के लिए भी स्थल का निरीक्षण किया और अविलंब दुरुस्त करने का भरोसा दिया। एडीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण के बाद टीम के साथ पाकुड़ यार्ड का निरीक्षण करने चली गई। जहां गाड़ियों के परीक्षण संबंधी कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर सभी विभाग के सुपरवाइजर मौजूद थे। यहां मौजूद पदाधिकारी और कर्मियों को अपने-अपने विभाग में सभी सुरक्षा मानकों के साथ कार्य करने का सुझाव दिया। इस मौके पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे एवं शाखा सचिव संजय कुमार ओझा सहित अमर कुमार मल्होत्रा एवं संतोष कुमार यादव ने अपर मंडल रेल प्रबंधक हावड़ा को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें रेलवे कॉलोनी में पानी की समस्या के स्थाई समाधान सहित अन्य मांग की गई है। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ने आग्रह किया कि जिला प्रशासन के साथ मंडल रेल प्रबंधक हावड़ा एवं उपायुक्त की मौजूदगी में एक बैठक की जाए। ताकि पाकुड़ रेलवे कॉलोनी एवं पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में पानी की समस्या के समाधान पर एक समुचित निर्णय हो सके। वहीं मंडल यांत्रिक अभियंता से रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खराब होने की शिकायत भी की गई है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments