विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। भाजपा ने सोमवार को रेलवे मैदान में बैठक की। जिसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित बैठक में किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रभारी के रूप में वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों के मुद्दे पर 20 मई को पाकुड़ प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस धरना के माध्यम से भाजपा राज्य सरकार के द्वारा किसानों से की गई वादा खिलाफी सहित उनसे जुड़े दूसरे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। अनुग्रहित प्रसाद साह ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने चुनाव के पूर्व किसानों को लेकर कई बड़े-बड़े वादे किए थे। उन वादों को पूरा करने में हेमंत सरकार नाकाम साबित हुई।झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने अलग-अलग घोषणा पत्र के में किसानों को 3200 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने, कृषि कार्य के लिए फ्री बिजली देने, किफायती दर पर खाद बीज उपलब्ध कराने, कृषि उपकरण देने सहित कई वादों किए थे। लेकिन सरकार बनते ही उन्हें भूल गई। बैठक में शर्मिला रजक, सुरेश मंडल, सोहन मंडल, सुशांत घोष, सुरेश मंडल, त्रिलोचन दास, मोहन मंडल, रामचंद्र दास, अरुण चौधरी, सदानंद रजवाड़, सुबोध मंडल, मनीष पांडेय, सुशील साह, पंकज साह, अनिकेत गोस्वामी, सादेकुल आलम, धर्मेंद्र त्रिवेदी, रतन भगत, जीतू सिंह, विशु घोष, गौतम रजक मौजुद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन


