विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष बनेश्वर सोरेन तथा बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साहा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बिचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साह ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं राज्य सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी को लेकर 19 मई को लिट्टीपाड़ा प्रखंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों शामिल होंगे। लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष बनेश्वर सोरेन ने कहा कि किसानों से किए गए कई महत्वपूर्ण वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। इसमें 3200 न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू नहीं करने, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने तथा धान खरीद व्यवस्था में अव्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। बैठक में गणेश मंडल, कृष्णा मड़ैया, मुखिया शिव टुडू, मधु मड़ैया, प्रकाश आनंद मुर्मू बाबूचंद मरांडी, महेश मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन


