विज्ञापन
समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश नेतृत्व ने अमन कुमार सिंह को पाकुड़ जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने अमन कुमार सिंह को एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने युवाओं के उत्थान के लिए यह निर्णय लिया है। इधर जिला अध्यक्ष बनने पर राजद के वरिष्ठ नेता सह जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 21 मई को युवा राष्ट्रीय जनता दल का पाकुड़ में एक भव्य कार्यक्रम होने जा रही है। जिसका नाम युवा संवाद चौपाल यात्रा है। उक्त कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव जी की गरिमामय उपस्थिति हो रही है। उक्त कार्यक्रम की तैयारी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में होगी। कार्यक्रम में सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

