Homeपाकुड़आलमगीर आलम की रिहाई से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती ? राजनीतिक गलियारों...
Maqsood Alam
(News Head)

आलमगीर आलम की रिहाई से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती ? राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद झारखंड की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी रिहाई से कांग्रेस पार्टी को खासकर झारखंड में नई मजबूती मिल सकती है।बताया जा रहा है कि आलमगीर आलम लंबे समय से कांग्रेस का बड़ा मुस्लिम चेहरा माने जाते रहे हैं और पाकुड़ सहित आसपास के इलाकों में उनका अच्छा जनाधार रहा है।उनकी रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।राजनीतिक जानकारों की मानें तो आलमगीर आलम की सक्रिय राजनीति में वापसी से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिल सकती है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों और अल्पसंख्यक वोटरों के बीच कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।हालांकि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध सकता है, लेकिन कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि अदालत से राहत मिलने के बाद अब आलमगीर आलम फिर से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
फिलहाल उनकी रिहाई के बाद झारखंड की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है और आने वाले दिनों में कांग्रेस की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

हर समाज में साफ-सुथरी छवि के लिए पहचाने जाते हैं पूर्व आलमगीर आलम-

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है।राजनीतिक विश्लेषकों के साथ-साथ आम लोगों का भी मानना है कि आलमगीर आलम की छवि हर समाज और हर वर्ग के बीच एक सहज एवं लोकप्रिय नेता की रही है।पाकुड़ विधानसभा सहित झारखंड में अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग उन्हें पसंद करते हैं।समर्थकों का कहना है कि अपने राजनीतिक जीवन में आलमगीर आलम ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया और जनता के सुख-दुख में शामिल रहे। यही वजह है कि उनकी रिहाई की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी वापसी से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। कई लोगों का कहना है कि आलमगीर आलम की पहचान केवल एक नेता के रूप में नहीं,बल्कि क्षेत्र के ऐसे जनप्रतिनिधि के तौर पर रही है जिनसे हर समाज के लोग सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं।
वहीं समर्थकों का कहना है कि अदालत से राहत मिलने के बाद अब आलमगीर आलम फिर से जनता के बीच सक्रिय होकर क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को उठाने का काम करेंगे।हालांकि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने बताया की फिलहाल घर पर रहकर समाजसेवा का काम करेंगे,बहरहाल आमजनता की निगाहें पूर्व मंत्री की ओर टिकी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments