Homeपाकुड़संत जेवियर्स स्कूल कोटाल पोखर में रक्तदान शिविर का आयोजन
Maqsood Alam
(News Head)

संत जेवियर्स स्कूल कोटाल पोखर में रक्तदान शिविर का आयोजन

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-संत जेवियर्स स्कूल कोटालपोखर परिसर में जिला स्वास्थ्य समिति के द्वार रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं अभिभावकों में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना तथा मानवता की सेवा को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉक्टर स्टीफन राज ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक महान दान है, जिससे कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं की पूरी जाँच कर सुरक्षित ढंग से रक्त संग्रह किया।शिविर के दौरान रक्तदाताओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह शिविर अत्यंत सफल रहा और सभी के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments