Homeपाकुड़जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला दहन मामले में...
Maqsood Alam
(News Head)

जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला दहन मामले में कांग्रेस ने थाना में दी शिकायत

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिला कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किए जाने के बाद पाकुड़ की सियासत गरमा गई है। रविवार, 16 अगस्त 2026 की रात हुई इस घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकुड़ नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार उर्फ बोलाई सरकार ने नगर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस ने इस घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से यह भी स्पष्ट करने की मांग की है कि जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति किस अधिकारी द्वारा दी गई थी।साथ ही,इस बात की भी जांच की मांग की गई है कि कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने इस प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति किन परिस्थितियों में प्रदान की गई।घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।कांग्रेस ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, अनुमति से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करने और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटने की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments