Homeपाकुड़शिव भक्ति की रसधार में डूबा पाकुड़: प्रतिमा एंड ग्रुप के श्रावण...
Maqsood Alam
(News Head)

शिव भक्ति की रसधार में डूबा पाकुड़: प्रतिमा एंड ग्रुप के श्रावण महोत्सव में झूम उठीं महिलाएं

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सावन के पावन महीने में चारों ओर शिव भक्ति की बयार बह रही है। इसी कड़ी में रविवार को शहर के रविंद्र भवन में ‘प्रतिमा एंड ग्रुप’ की ओर से भव्य श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया। पूर्णतः महिलाओं को समर्पित इस भक्तिमय संध्या में दर्जनों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। आयोजित समारोह में रेल डीआईजी आलोक प्रियदर्शी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने शिरकत किया।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

आयोजित समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि रांची के रेल डीआईजी आलोक प्रियदर्शी, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल तथा कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके तुरंत बाद संपूर्ण सभागार भगवान भोलेनाथ के जयकारों और मधुर भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा।

डीआईजी आलोक प्रियदर्शी ने रखा पौराणिक पक्ष

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीआईजी आलोक प्रियदर्शी ने पवित्र श्रावण मास की आध्यात्मिक महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान शिव से जुड़ी पौराणिक कथाओं का रसपान कराते हुए कहा कि इस पावन महीने में महिलाओं की भक्ति और पवित्रता समाज को नई दिशा देती है।

नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने एक से बढ़कर एक शिव भजन, पारंपरिक सावन गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। महिलाओं की इस प्रस्तुति ने पूरे माहौल को शिवमय और आनंददायक बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिमा पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके अलावा ममता जैन, रुपा भट्टाचार्य, ममता रंजन, सुशमा, सोनी, रंजीता, सुनिधि, रुपम का भरपूर सहयोग रहा। वहीं नीलू कुमारी ने मंच संचालन की भूमिका को जबरदस्त तरीके से निभाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments