समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने तथा विद्यालय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से प्रखंड संसाधन केंद्र,पाकुड़ द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर कार्यालय आदेश जारी किया गया है।जिला शिक्षा पदाधिकारी -सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पाकुड़ के पत्रांक-678, दिनांक 09 जुलाई 2026 के आलोक में जारी आदेश के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के 13 विद्यालयों में 3 एवं 4 अगस्त 2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी सचिव-सह-प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि समिति गठन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। समिति गठन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उसकी समस्त जानकारी ई- विद्यालयवाहिनी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाएगी। साथ ही यदि किसी विद्यालय में गठन के दौरान विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या की आशंका हो तो संबंधित थाना प्रभारी से पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।
विद्यालयवार गठन तिथि एवं प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक-—
03 अगस्त 2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सितेशनगर, जिसमें पर्यवेक्षक लेलिन दुबे एवं रजनीश रंजन सिन्हा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चांदपुर में पर्यवेक्षक प्रवीण चंद्र दास।एसएसए नवीन प्राथमिक विद्यालय,नया चांदपुर, पर्यवेक्षक निहार रंजन सरकार।उत्क्रमित उच्च विद्यालय,अंजना, पर्यवेक्षक, राजेश यादव एवं उज्ज्वल कुमार ओझा।उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, गंगारामपुर, पर्यवेक्षक : बदरुल हुसैन।उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गोपीनाथपुर, पर्यवेक्षक, कैलाश भगत एवं बबीता बगारिया।मध्य विद्यालय, चांचकी पर्यवेक्षक, ऋषि रंजन सिन्हा।04 अगस्त 2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय,भवनीपुर — पर्यवेक्षक,कैलाश भगत एवं बबीता बगारिया।प्राथमिक विद्यालय, देवपुर पर्यवेक्षक राजेश यादव।उत्क्रमित मध्य विद्यालय,गंधाईपुर, पर्यवेक्षक, ताजुद्दीन शेख एवं निहार रंजन सरकार।उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरिगंज, पर्यवेक्षक, बदरुल हुसैन एवं तपन कुमार दास।एसएसए नवीन प्राथमिक विद्यालय,केतकापाड़ा, पर्यवेक्षक, प्रवीण चंद्र दास।एसएसए नवीन प्राथमिक विद्यालय, सितेशनगर-द्वितीय, पर्यवेक्षक, लेलिन दुबे।
विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन से विद्यालयों के संचालन में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। इससे विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता,आधारभूत सुविधाओं की निगरानी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
