Homeपाकुड़पाकुड़ में सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती,14 नए पेट्रोलिंग वाहन और 18...
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ में सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती,14 नए पेट्रोलिंग वाहन और 18 बाइक्स को हरी झंडी

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची द्वारा पाकुड़ जिला पुलिस को 14 नए पेट्रोलिंग वाहन (बोलेरो) और 18 पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें आवंटित की गई हैं।इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, पाकुड़ विधायक निशात आलम, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, डीसी मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह उपस्थित थे।

जिले के थानों को सौंपे गए वाहन

आवंटित वाहनों को जिले के विभिन्न थानों एवं आउटपोस्ट (ओपी) क्षेत्रों में सुपुर्द कर दिया गया है। ताकि क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाया जा सके।

त्वरित कार्रवाई और गश्ती के निर्देश

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और वाहन चालकों को गश्ती, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई के लिए इन वाहनों का उपयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहनों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करते हुए इन्हें हमेशा क्रियाशील और तैयार स्थिति में रखा जाए। हरी झंडी दिखाने के बाद सभी 14 नए पेट्रोलिंग वाहनों और 18 पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च के जरिए जिले में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई और आम नागरिकों में सुरक्षा व विश्वास की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments