Homeपाकुड़पाकुड़: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया शहर, तीन घायल

पाकुड़: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया शहर, तीन घायल

दो पक्षों में जमीन पर कब्जा जमाने को ले चल रहा था विवाद

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

मक़सूद आलम/अबुल काशिम की ग्राउंड रिपोर्ट

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के पुराने केरोसिन तेल टंकी के पास बुधवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से शहर थर्रा उठा। एक के बाद एक कम से कम चार राउंड गोलियां चली। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बंगाल रेफर कर दिया। घटना जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। दो पक्षों में विवाद के बीच एक पक्ष ने रिवाल्वर से गोलियां चला दी। गोली चलाने का आरोप इंद्रनील चटर्जी पर लगा है।फायरिंग से राम ठाकुर, विशु कर्मकार एवं शोभित ठाकुर को गोली लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिणडंगा बाजार स्थित एक प्लॉट पर जमीन को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को भी स्थल पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने रिवॉल्वर निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें राम ठाकुर, विशु कर्मकार और शोभित ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद तीनों को बंगाल ले जाया गया। तीनों का बंगाल के डाक बंगला स्थित ओटू नर्सिंग होम में इलाज चलने की बात कही गई। हालांकि ओटू नर्सिंग होम से भी तीनों को बरहमपुर रेफर किए जाने की जानकारी मिली है।

घटनास्थल पर मचा अफरा-तफरी, गिरने लगे दुकानों के शटर

घटना के दौरान गोलियों की आवाज से आसपास का इलाका गूंज उठा। घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। यह भी कहा जा रहा है कि गोलियां चलते ही आसपास के दुकानों की शटर धड़ाधड़ गिरने लगी।

इंद्रनील चटर्जी को बंगाल पुलिस के सहयोग से किया गिरफ्तार

फायरिंग कांड के आरोपी इंद्रनील चटर्जी उर्फ बाबू को पाकुड पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बंगाल पुलिस के सहयोग से इंद्रनील चटर्जी को गिरफ्तार कर पाकुड़ लाने की सूचनाएं प्राप्त है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी पुष्टि कर सकती है।

एसडीपीओ ने कहा बख्शें नहीं जाएंगे दोषी

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि जमीन विवाद में गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। इंद्रनील चटर्जी पर गोलियां चलाने का आरोप लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है। घटना में तीन लोग राम ठाकुर, विशु कर्मकार और शोभित ठाकुर घायल हुए हैं। तीनों घायल व्यक्ति वहां कैसे और क्यों पहुंचे, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद एक व्यक्ति के सफेद स्कॉर्पियो से बंगाल की ओर भागने की सूचना मिली है। उस स्कॉर्पियो का नंबर को ट्रेस कर दिया गया है और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया गया है। इसमें बंगाल पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा। ताकि घटना की सटीक जानकारी और घटना में शामिल लोगों की जानकारी मिल सके। वहीं सीसीटीवी के आधार पर आसपास मौजूद लोगों को चिन्हित किया जाएगा। उनसे भी जानकारी ली जाएगी। किसी भी हालत में घटना में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस मामले में गंभीर हैं। घटना की गहराई से छानबीन की जाएगी और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Meet Our Team

मकसूद आलम

एडिटर इन चीफ

गुंजन साहा

डेस्क हेड & एडमिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments