Homeपाकुड़झारखंड टी-20 में चमके पाकुड़ का लाल सेंटू कुमार यादव, डेब्यू मैच...
Maqsood Alam
(News Head)

झारखंड टी-20 में चमके पाकुड़ का लाल सेंटू कुमार यादव, डेब्यू मैच में दो गेंदों में चटकाए दो विकेट

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अबुल काशिम@समाचार चक्र

पाकुड़। झारखंड टी-20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकुड़ के लाल सेंटू कुमार यादव ने अपने डेब्यू मैच में ही कमाल कर दिया। कोयलांचल सुपर किंग्स टीम का हिस्सा बने सेंटू कुमार यादव को इस टूर्नामेंट में पहली बार खेलने का मौका मिला। उन्हें टीम में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। इस दिलचस्प टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में रांची टाइटंस के खिलाफ ऑल राउंडर सेंटू कुमार यादव को बल्लेबाजी में तो मौका नहीं मिला, पर गेंदबाजी में पहले ही ओवर में दो गेंदों में दो विकेट चटकाकर टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में यह कारनामा कर दिखाया। हालांकि उन्हें महज तीन ही गेंदें डालने का मौका मिला। लगातार दूसरी और तीसरी गेंद में रांची टाइटंस के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया और टीम को 78 रनों के बड़े अंतर से हराने में कामयाब रहे। पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष एवं सेंटू कुमार यादव के कोच रहे गणपत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोयलांचल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 183 रन बनाए थे। कोयलांचल सुपर किंग्स के सिर्फ तीन ही खिलाड़ी आउट हुए थे।ऑल राउंडर सेंटू कुमार यादव को बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला। लेकिन गेंदबाजी में मौका मिलते ही पहले ही ओवर में कमाल कर दिया। लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर दिग्गजों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि कोयलांचल सुपर किंग्स के बल्लेबाज उत्कर्ष सिंह ने 65 और रोबिन मिंज ने 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अगर सेंटू कुमार यादव को मौका मिलता तो वह बल्ले से भी कमाल कर सकते थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह डेब्यू मैच में ही सेंटू कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया, अगले मैचों में मौका मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मैं सेंटू कुमार यादव को शुभकामनाएं देता हूं। इधर पाकुड़ के उभरते युवा क्रिकेटर सेंटू कुमार यादव की डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी, पूर्व सचिव वीरेंद्र पाठक, लेखाकार रणवीर सिंह सहित अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments