विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर पंचायत में ग्रामीणों द्वारा आयोजित जनता दरबार में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फीका हसन शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।जनता दरबार में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने पेयजल संकट, एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित भ्रांतियां,जाति,आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही कठिनाइयां, सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलना तथा विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के कई गांवों में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे विशेषकर महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एसआईआर से जुड़ी विभिन्न आशंकाओं और गलतफहमियों के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस पर मिस्फीका हसन ने ग्रामीणों को तथ्यात्मक जानकारी देकर उनकी शंकाओं का समाधान करने का प्रयास किया।जनता दरबार में जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी, प्रक्रिया संबंधी बाधाओं तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को भी विस्तार से सुना गया। भाजपा नेत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।इस अवसर पर मिस्फीका हसन ने कहा कि जनता दरबार लोकतंत्र की मजबूत कड़ी है, जहां जनप्रतिनिधि सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझते हैं और समाधान की दिशा में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की आवाज प्रशासन तक पहुंचे और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।उन्होंने ग्रामीणों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन


