विज्ञापन

विक्की@समाचार चक्र
पाकुड़िया। श्री श्री 1008 श्री बिष्णु महायज्ञ के अंतिम दिन पूर्णाहुति के पावन अवसर पर रामलला यज्ञ मैदान में रविवार की रात्रि को धनबाद के सरोज कुमार लक्खा ग्रुप की ओर से भक्ति जागरण का पहली बार भव्य आयोजन हुआ। भक्ति जागरण का शुभारंभ गायक गिरजा किशोर ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद धनबाद के मशहूर गायक सरोज कुमार लक्खा, पूजा प्रियंका एवं सुरभि सिंह ने म्यूजिशियन टीम के साथ एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों का समां बांध दिया। इस अवसर पर कलाकारों ने जय गणेश देवा, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी और जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे सहित अन्य दर्जनों भक्ति गीतों की झंकार से श्रोताओं को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया और दर्शक कलाकारों के दमदार जोश भरे भजनों पर रात भर झूमते रहे। कार्यक्रम में बिष्णु महायज्ञ समिति के समस्त सदस्यों ने कार्यक्रम की भव्यता और व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई। भक्ति जागरण की प्रस्तुत केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा जिसने सभी को मां भगवती एवं लक्ष्मी नारायण की भक्ति में डुबो दिया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने भक्ति रस का पान करने के साथ कलाकारों की उत्साह को बढ़ाने में पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन



