Homeपाकुड़औरंगाबाद में चोरी के 90 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

औरंगाबाद में चोरी के 90 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। जिले के सूति थाना की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम कालियाचक के दो मोबाइल फोन चोरों को 90 पीस फोन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों का नाम बाबर हुसैन एवं अनिकुल इस्लाम बताया जाता है। इस संबंध में सूति के आईसी सुप्रिय रंजन माझी ने बताया कि थाना क्षेत्र के औरंगबाद मोड़ के समीप गुरुवार की शाम दो संदिग्ध युवकों को देखा गया। दोनों को पकड़ कर पूछताछ से पता चला कि दोनों मालदा जिला के कालियाचक का निवासी हैं। पूछताछ के दौरान संदेह होने पर दोनों के बैग की तलाशी ली गई। बैग की तलाशी लेने पर दोनों के बैग से 90 पीस मोबाइल फोन मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि यह सारे मोबाइल फोन विभिन्न इलाकों से किए गए चोरी के हैं। जिसे किसी व्यक्ति के पास बेचने वाला था। दोनों मालदा जिला के कालियाचक थाना का निवासी हैं। एक का नाम बाबर हुसैन और दूसरे का नाम अनिकुल इस्लाम है। अदालत में पेशी के बाद दोनों को एक सप्ताह के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments