Homeपाकुड़तीन बच्चों के सामने पत्नी की हत्या कर भागा पति, तलाश में...
Maqsood Alam
(News Head)

तीन बच्चों के सामने पत्नी की हत्या कर भागा पति, तलाश में जुटी पुलिस

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के सूति थाना क्षेत्र अंतर्गत आहिरन माठपाड़ा गांव में सोमवार को अहले सुबह पति ने अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के सामने पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। अपनी मां की हत्या होते देख तीनों मासूम बस रोए जा रहे थे। इसके अलावा और कोई उपाय भी नहीं था। पिता के डर से विरोध की हिम्मत नहीं जुटा पाई। आस-पास के लोगों से मां की जान बचाने की गुहार लगाने के लिए शोर भी नहीं मचा सके। वहीं पत्नी की हत्या कर आरोपी पति भाग निकला। घटना की खबर जब आस-पास के घरों में पहुंची तो लोग हैरान रह गए। लोगों को पता चलते ही पूरे गांव के ग्रामीण दंग रह गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में सूति थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मृतक महिला रेशमी बीबी (23 वर्ष) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की तहकीकात करते हुए आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि फरार आरोपी पति मसीबुल शेख एक आवारा किस्म का इंसान हैं। काफी दिनों से बीबी और बच्चों को छोड़कर कहीं बाहर चला गया था। पत्नी या बच्चों की न कोई खबर ली और न ही परिवार की कोई फिक्र किया। अचानक रविवार की रात को पति मसीबुल शेख अपने घर आया और पत्नी से झगड़ने लगा। पारिवारिक बात पर विवाद को लेकर पत्नी रेशमी बीबी की हत्या कर दी। लोगों ने बताया कि पत्नी से तर्क होते-होते अचानक मसीबुल शेख ने पत्नी रेशमी बीबी पर हंसुआ से हमला कर दिया। लगातार वार करते रहा और तीन बच्चों के सामने पत्नी को मार डाला‌। तीनों बच्चें आंखों के सामने मां की हत्या होते देखते रह गए। इधर खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना को लेकर मामला दर्ज करते हुए आरपी फरार पति की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments