Homeपाकुड़मुहर्रम को लेकर जुटे अकीदतमंद
Maqsood Alam
(News Head)

मुहर्रम को लेकर जुटे अकीदतमंद

हरिणडांगा में ताजिया निर्माण का कार्य तेज

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-मुहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। हरिणडांगा मुहर्रम कमिटी के नेतृत्व में अकीदतमंद और कारीगर दिन-रात मेहनत कर आकर्षक ताजिया एवं मीनारों के निर्माण में जुटे हुए हैं। कमिटी के सदस्यों का कहना है कि इस वर्ष भी पारंपरिक आस्था और भाईचारे की भावना के साथ मुहर्रम मनाया जाएगा।ताजिया निर्माण स्थल पर इन दिनों देर रात तक काम चल रहा है। कारीगर बारीकी से ताजिए को अंतिम रूप देने में लगे हैं, ताकि मुहर्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं को आकर्षक और भव्य ताजिया देखने को मिले। इस वर्ष ताजिया निर्माण में नई तकनीक और आधुनिक डिजाइन का भी समावेश किया जा रहा है।हरिणडांगा मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष हाजी तनवीर आलम के नेतृत्व में कमिटी के सदस्य गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद शकील,मोहम्मद रिजवान एवं अज़हर अंसारी लगातार निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे हैं। सभी सदस्य आपसी सहयोग और समर्पण के साथ तैयारियों को सफल बनाने में जुटे हैं।कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम केवल मातम और याद का पर्व नहीं, बल्कि त्याग,बलिदान, इंसाफ और मानवता का संदेश देने वाला अवसर है। इसी भावना के साथ क्षेत्र के लोग मुहर्रम की तैयारियों में भाग ले रहे हैं।मुहर्रम नजदीक आते ही शहरी इलाके और आसपास के गांवों में धार्मिक माहौल बनने लगा है।अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष भी मुहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments