Homeपाकुड़पाकुड़ में जेजेए ने शोक सभा कर दिवंगत पत्रकार सुखनंदन बंजारे को...
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ में जेजेए ने शोक सभा कर दिवंगत पत्रकार सुखनंदन बंजारे को दी श्रद्धांजलि

सुखनंदन बंजारे के निधन से स्तब्ध पत्रकार जगत: अरविंद

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़: पाकुड़ शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) के बैनर तले एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुखनंदन बंजारे के असामयिक और दुखद निधन पर आयोजित की गई थी। गौरतलब हो कि BSPS के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने दिवंगत आत्मा के सम्मान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस शोक अवधि के दौरान संगठन के स्तर पर किसी भी प्रकार के आधिकारिक मनोरंजन, उत्सव या हर्षोल्लास से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन पूरी तरह से स्थगित रहेगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

पत्रकारों ने रखा दो मिनट का मौन

शोक सभा में विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे जेजेए के पाकुड़ जिला प्रभारी अरविंद ठाकुर ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सुखनंदन बंजारे का निधन पत्रकार जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इसके पश्चात, जिला प्रभारी की अगुवाई में सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस दुखद घड़ी में पाकुड़ के दर्जनों पत्रकार एकजुट नजर आए।शोक सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार सतनाम सिंह, शमशेर अहमद,सुदीप त्रिवेदी, इकबाल हुसैन, मो० काजीरुल शेख, बजरंग पंडित, प्रीतम सिंह यादव, बलराम ठाकुर, सूरज कुमार, लव चौबे, गुंजन आनंद, अभिषेक तिवारी, यासीर अराफात और ममता जायसवाल समेत जिले के कई अन्य गणमान्य पत्रकार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments