Homeपाकुड़बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हुई, ईलाज के क्रम...
Maqsood Alam
(News Head)

बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हुई, ईलाज के क्रम में चालक ने भी दम तोड़ा

:-- बस पर क्षमता से अधिक बारात सवार थे

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा– बारात से भरे बस की हुई दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या दो से बढ़कर चार हो गई है। समीपवर्ती महेशपुर थाना क्षेत्र के परियारदह गांव निवासी 64 वर्षीय ओलेन मूर्मू और 16 वर्षीय राजेश मूर्मू की मौत गत मंगलवार की रात घटना स्थल पर ही हो गई थी। जबकि इसी गांव के निवासी 18 वर्षीय हेमलाल हेम्ब्रम की मौत बेहतर इलाज के लिए दुमका ले जाने के क्रम में हो गई। जबकि पश्चिम बंगाल के जियागंज निवासी 43 वर्षीय बस चालक मुमताज शेख की मौत ईलाज के दौरान हो गई। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। इनकी हालत चिंताजनक थी। उल्लेखनीय है इस बस पर क्षमता से अधिक महिला, पुरूष व बच्चे बतौर बराती सवार थे। गत मंगलवार को मध्य रात्रि के बाद बारात वापसी के दौरान थाना क्षेत्र के वायुसेना सिंगारसी पथ पर मालीपाड़ा गांव के निकट अति संवेदनशील और तीखे मोड़ पर यह दुर्घटना हुई थी। जानकारी मिली कि यह दुर्घटना इस रूट के लिए चालक का नया होना, तीखे मोड़ व उतार – चढ़ाव से अनभिज्ञता, कहीं न कहीं लापरवाह व तेज वाहन चालन व चालक के नशे में होने का परिणाम था। इस मामले में मृतक ओलेन मूर्मू के पुत्र बबलू मूर्मू के बयान पर 42/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments