Homeपाकुड़पुलिस विभाग ने जून 2025 से 3386 लंबित वारंट का किया निष्पादन
Maqsood Alam
(News Head)

पुलिस विभाग ने जून 2025 से 3386 लंबित वारंट का किया निष्पादन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। एसपी निधि द्विवेदी की कप्तानी में पाकुड़ पुलिस लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही है। लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय उपलब्धि के बाद अब वारंट के लंबित मामलों के निष्पादन में भी रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल की है। पुलिस विभाग ने लगभग दस महीने के दौरान कुल 3386 लंबित वारंट का निष्पादन किया है। इनमें जमानती, गैर जमानती, लाल वारंट और स्थाई वारंट शामिल है। यह आंकड़ा पुलिस विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस मामले में महेशपुर थाना ने सबसे ज्यादा वारंट का निष्पादन करते हुए पहला स्थान पर हैं। महेशपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न कांडों से जुड़े 1018 वारंट का निष्पादन हुआ है। इनमें जमानतीय वारंट 775, गैर जमानतीय वारंट 216, लाल एवं स्थाई 27 वारंट शामिल है। यहां बताना जरूरी होगा कि महेशपुर थाना इसी अवधि में वारंटियों की गिरफ्तारी में भी पहला स्थान पर रहा है। वारंट निष्पादन के मामले में नगर थाना दूसरे नंबर पर हैं और 749 वारंट का निष्पादन किया है। इनमें जमानतीय वारंट 636, गैर जमानतीय वारंट 109 और 4 लाल एवं स्थाई वारंट शामिल है।इसी तरह मुफस्सिल थाना ने 432 वारंट का निष्पादन किया है। इनमें जमानतीय वारंट 221, गैर जमानतीय वारंट 186 तथा 25 स्थाई एवं लाल वारंट शामिल है। हिरणपुर थाना ने कुल 294 वारंट निष्पादित किया है। इनमें 229 जमानती वारंट, 55 गैर जमानतीय वारंट और 10 लाल तथा स्थाई वारंट शामिल है।लिट्टीपाड़ा थाना ने 240 वारंट का निष्पादन किया है। इनमें जमानतीय वारंट 156, गैर जमानतीय वारंट 77 तथा 7 लाल एवं स्थाई वारंट शामिल है। वहीं अमड़ापाड़ा थाना ने 203 वारंट का निष्पादन किया है। इनमें जमानतीय वारंट 154, गैर जमानतीय वारंट 48 तथा 1 लाल एवं स्थाई वारंट शामिल है।पाकुड़िया थाना ने 170 वारंट निष्पादित किया है। इनमें 107 जमानतीय वारंट, 62 जमानतीय वारंट और 1 लाल अथवा स्थाई वारंट शामिल है। वहीं रद्दीपुर ओपी ने 143 वारंट का निष्पादन किया है। इनमें 131 जमानतीय वारंट और 12 गैर जमानतीय वारंट शामिल है। मालपहाड़ी ओपी ने 103 वारंट का निष्पादन किया है। इनमें 67 जमानतीय वारंट, 32 गैर जमानतीय वारंट और 4 स्थाई व लाल वारंट शामिल है। सिमलौंग ओपी ने 32 वारंट का निष्पादन किया है। इनमें 21 जमानतीय वारंट और 13 स्थाई वारंट शामिल है। यहां बताना जरूरी होगा कि यह आंकड़ा विगत साल 2025 के 1 जून से इस साल 2026 के 6 अप्रैल तक का है। एसपी निधि द्विवेदी ने कहा है कि लंबित वारंट के निष्पादन के लिए छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments